बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: डीहा पैक्स चुनाव: यदु मुखिया 296 वोटों के जीत दर्ज बने अध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान, देर रात प्रखंड मुख्यालय में हुई मतगणना निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार को मिली करारी शिकस्त, मिले मात्र 272 वोट फोटो 30 शेखपुरा 02 - डीहा पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेकर निकले विजयी प्रत्याशी यदु मुखिया को फूल-माला पहनाकर जश्न मनाते समर्थक। शेखपुरा, हिृन्दुस्तान संवाददाता।

चुनाव परिणाम अरियरी प्रखंड की डीहा पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में यदुनंदन प्रसाद उर्फ यदु मुखिया ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 296 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस...