बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: डीएम सुनी फरियादियों की शिकायतें, किया निदान शेखपुरा, निज सम्वाददाता। डीएम शेखर आनंद ने अपने कार्यालय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अतिक्रमण हटवाने, जमीन का म्यूटेशन करवाने, बिजली तार हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने , भू-अर्जन कार्यालय से मुआवजा दिलाने आदि शामिल हैं। डीएम ने सभी अभ्यर्थियों की समस्या सुनी एवं निदान किया। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...