बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीएम उदिता सिंह ने मंगलवार को 27 लोगों की समस्याएं सुनीं। कई लोगों ने चापाकल लगाने, बिहारशरीफ के बनौलिया, वार्ड संख्या-32 में सरकारी पोखर में मिट्टी भरकर गलत तरीके से जमीन बेचने, बिहारशरीफ देवीसराय मोड़ से बख्तियारपुर पथ पर अवैध रूप से सीएनजी टेम्पो व टोटो के परिचालन से संबंधित शिकायत सामने आए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र ही मामले का निष्पादन करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...