बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: डीएम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने अपने कार्यालय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाकर दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जमीन अतिक्रमण, पारिवारिक बंटवारा, सर्वे की गड़बड़ी और खाता-खसरा विवाद, कन्या विवाह योजना का लाभ, नया चापाकल, जलजमाव से मुक्ति आदि के मामले आये। डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने दोटूक कहा कि जन-समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि आवेदनों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निपटारा हो, ताकि किसी को बार-बार दफ्तर के चक्कर ...