बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: डीएम ने जिले के 48 कर्मियों को किया इघर से उधर सबसे अधिक 18 लिपिकों का किया गया तबादला शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तबादलों के इस मौसम में डीएम शेखर आनन्द ने भी थोक भाव में सरकारी कर्मियों का तबादला किया है। लंबे समय से एक ही जगह जमे चार दर्जन सरकारी कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों की फेहरिस्त में सबसे अधिक 18 लिपिकों को बदला गया है। इसके अलावा 10 कार्यपालक सहायक, तीन जनसेवक, चार डाटा इंट्री ऑपरेटर, 10 पीआरएस और तीन ग्रामीण सहायकों को इधर से उधर किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक उपेंद्र कुमार को बरबीघा अंचल कार्यालय का लिपिक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण कार्य विभाग के चार लिपिक का तबादला, उनकी जगह तीन की पोस्टिंग इसके अलावा संजय कुमार को जिला भू-अर्जन कार्यालय में, कुमा...