Biharsharif News: डीएम को दिया आवेदन, न्याय की फरियाद
बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: डीएम को दिया आवेदन, न्याय की फरियाद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के उखदी गांव निवासी मो. अब्दुल्लाह ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव की गैर मजरुआ जमीन पर बनाये गए पंचायत सरकार भवन की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस जमीन का मलिकाना हक उनके पूर्वजों का है, जिसका दस्तावेज और वंशावली भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बगैर उनके परिवार की सहमति के ही गलत तरीके से एनओसी लेकर भवन का निर्माण करा दिया गया है। पीड़ित ने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.