बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत नौ से 15 अक्टूबर तक नालंदा डिवीजन में लोगों को डाक और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को बिहारशरीफ प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने वीडियो संदेश से डाककर्मियों को शुभकामनाएं दीं। सप्ताह के दौरान बचत खाते, आधार सेवाओं, डाक जीवन बीमा और समय पर डाक वितरण पर जोर दिया जाएगा। सिलाव में डाक चौपाल के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा दी गई। बच्चों को दीनदयाल स्पर्श योजना से जोड़ने की अपील भी की गई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विश्व डाक दिवस पर डाककर्मियों को किया सम्मानित मौके पर डाक निरीक्षक रामजी प्रसाद, विकास राय, अभिषेक कुमार, रंजीत कुमा...