बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: राजगीर थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव के पास हुआ हादसा नालंदा, निज संवाददाता। राजगीर थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 49 वर्षीय नंदेलाल राजवंशी के रूप में की गयी है। दामाद सोनू कुमार ने बताया कि गाड़ी का सेल्फ सिस्टम 15 दिनों से खराब पड़ा था। मालिक से मरम्मत कराने के लिए कहा था। इसके बाद भी मरम्मत नहीं करायी गयी। गुरुवार को उनके ससुर बाएं पहिये के पास खड़े होकर गाड़ी को डायरेक्ट स्टार्ट कर रहे थे। अचानक गाड़ी स्टार्ट होकर आगे बढ़ गयी और वे पहिये के नीचे आ गये। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मौ गांव की तरफ हुई है। परिजन शव लेकर घर चले गये थे। लिखित आवेदन म...