बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- पटेल चौक रेलवे फाटक के पास ट्रेन हादसा Biharsharif News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम पटेल चौक रेलवे फाटक के समीप हादसा, ट्रैक के किनारे शौच के लिए गए थे वृद्ध गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर ने मारा जोरदार झटका, अस्पताल में तोड़ा दम फोटो 24 शेखपुरा 01 - पटेल चौक रेलवे फाटक के समीप शनिवार को रेलवे पटरी पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। शेखपुरा, हिंदुस्तान संवाददाता। किऊल-गया रेलखंड पर शहर के पटेल चौक रेलवे फाटक के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरियरी प्रखंड के सहसरामा गांव निवासी मौजी बिंद के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। फाटक बंद था, ट्रैक के किनारे गए थे वृद्ध: जानकारी के अनुसार, मौजी बिंद अपने पोते नंदू कुमा...