बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: सिलाव रेलवे स्टेशन के पास हुआ हाहदसा ​फोटो : नालंदा 01-सिलाव स्टेशन के पास गुरुवार को शव की शिनाख्त करते शोकाकुल परिजन व स्थानीय लोग। ​नालंदा, निज संवाददाता।

दर्दनाक घटना बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर सिलाव रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक के किनारे पगडंडी से गुजरते समय यह हादसा हुआ। ​मृतका की पहचान नगर पंचायत के गोला रोड निवासी रामविलास पंडित की पत्नी सोना देवी के रूप में की गई है।

परिवार का विवरण परिजनों ने बताया कि सोना देवी फुटपाथ पर शृंगार की सामाग्री बेचकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थी। पति ठेला चलाते हैं। गुरुवार की सुबह वह दुकान के लिए सामान की खरीदारी करने बिहारशरीफ...