Biharsharif News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के अमदाहा गांव निवासी सूर्यदेव प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र श्याम लाल बिहारी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह संत बाबा आश्रम में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.