बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, वार्ड पार्षद परिवार सहित घायलशेखपुरा-बरबीघा एनएच पर फरीदपुर गांव के समीप हुआ हादसा पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे पार्षद, गंभीर हालत में पति-पत्नी रेफर यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल, मेडिकल कॉलेज रेफरघटना का विवरण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा-शेखपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर गांव के समीप सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका दो वर्षीय पुत्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घायलों की पहचान बिहारशरीफ के सल्लुगंज मोहल्ले के वार्ड पार्षद चंदन यादव, उनकी शिक्षिका पत्नी सुरुचि यादव और दो वर्षीय प...