Biharsharif News: टेम्पो से गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: एकंगरसराय के तेलिया-मई गांव के पास हुआ हादसा एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर तेलिया मई गांव के पास शुक्रवार को टेम्पो से गिरकर बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जख्मी परवलपुर थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव निवासी 65 वषी्रय नवल प्रसाद को इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि वे एकंगरसराय बाजार के निजी अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार का इलाज कराने गये थे। वहां से टेम्पो पर बैठकर घर लौट रहे थे। तेलिया-मई गांव के पास टेम्पो के सामने एक कुत्ता आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक टेम्पो को एक तरफ मोड़ दिया। इससे अनियंत्रित होकर बुजुर्ग टेम्पो से नीचे सड़क पर गिर गये और जख्मी हो गये। हादसे के बाद चालक, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.