बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में हुआ हादसा ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप फोटो : हरनौत मौत-हरनौत के पोआरी गांव में बुधवार को घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। बिजली का जर्जर तार पहले से ही टूटकर जमीन पर गिरा था। रविन्द्र प्रसाद का 32 वर्षीय पयुत्र धर्मजीत सिन्हा खेत जाने के दोरान तार के सम्पर्क में आ गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किस प्रकार हुआ हादसा इधर, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में करंट ...