बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: जॉब कैंप में 72 ने कराया निबंधन, 27 को मिला नियुक्ति पत्र फोटो : जॉब कैंप : श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप में शामिल युवा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप लगा। इसमें 72 युवाओं ने निबंधन कराया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बार 27 युवाओं व युवतियों का चयन किया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि आगे भी इस तरह के जॉब कैंप लगते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से स्टडी व टूल किट के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन भरने की अपील की है। कहा कि हुनरमंद युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की भी पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...