बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: जेल में बंद कैदी के घर से पिस्तौल बरामद कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर में घनश्याम राम के घर से किया बरामद शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शेखपुरा जेल में बंद कैदी घनश्याम राम के मुरारपुर स्थित घर से एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात को घर में छापेमारी कर पिस्तौल बरामद कर लिया हैं। इस संबंध में घनश्याम राम की पत्नी चंदा देवी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी घर में पिस्तौल रखे हुए है। इसी सूचना पर छापोमरी की गई तो घर के कमरे से पिस्तौल बरामद किया गया है। चूंकि मुख्य आरोपी घनश्याम राम जेल में बंद है तो घर में मौजुद उसकी पत्नी चंदा देवी पर मुकद‌मा दर्ज किया गया है। बताते चले कि मुरारपुर ...