बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: फोटो : नूरसराय01-नूरसराय में रविवार की शाम विसर्जन जुलूस ने नाचते-गाते श्रद्धालु। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में रविवार की शाम भव्य जुलूस निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा निकाले गये जुलूस में हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। जुलूस में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। फिर, नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। स्कार्पियन टीम की ओर से निकाले गये जुलूस में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायक पवन राजा, राधा कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। गीत-संगीत और भक्ति के माहौल ने पूरे बाजार को उत्सवी रंग में रंग दिया। देर शाम तक विसर्जन कार्यक्रम च...