बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- जिले में बीपी और शुगर जांच अभियान Biharsharif News: जिले में 1.97 लाख लोगों की हुई बीपी और शुगर की जांच अभियान के तहत 8081 लोग उच्च रक्तचाप और 6606 मधुमेह से पीड़ित मिले, 30 नवंबर तक जांच का लक्ष्य शेखपुरा। हिंदुस्तान संवाददाता जिले में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। दो सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत जिले में कुल 3 लाख 21 हजार 362 लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 12 अक्टूबर तक करीब 1 लाख 97 हजार 160 लोगों की जांच की जा चुकी है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में मुख्य रूप से मध...