बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: जिले की 66 पंचायतों में सरकार भवन निर्माणाधीन, 19 में अब भी कागजी प्रक्रिया कहीं जमीन नहीं मिली, तो कहीं स्वीकृति के इंतजार में अटकी फाइल एक भवन पर करीब सवा दो करोड़ खर्च, फिर भी कई पंचायतें बेघर 145 भवनों में सुविधाएं, पर कर्मी नदारद, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ बिन्द में तीन और अस्थावां में सात पंचायतों में भवन निर्माणाधीन फोटो : बरांदी पंचायत : रहुई प्रखंड की बरांदी पंचायत का निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पंचायतों को हाईटेक और सुविधा संपन्न बनाने का सपना अब भी अधूरा है। 66 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन हैं, जबकि करीब 19 पंचायतों में अभी कागजी प्रक्रिया ही चल रही है। कहीं भूमि नहीं मिली, तो कहीं जमीन चिह्नित होने के बावजूद विभाग से निर्माण की स्वीक...