बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव : आज 17 पदों के लिए डाले जाएंगे वोट

मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। शनिवार को संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष, गोपनीय और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और संघ की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि चुनाव में कुल 17 पदों के लिए 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 340 मतदाता (अधिवक्ता) अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सीसी...