बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: जिला के सभी बैंक रविवार को खुले रहेंगे तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए अधिकारियों ने दिया आदेश तीन दिन के हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों से सभी बैंकिंग काम काज निपटाने की अपील बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बैंकों में पांच दिन कार्यदिवस करने समेत अन्य मांगों को लेकर सभी बैंक 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकों में ताला लटक जाएगा। ग्राहकों की परेशानियों को देखते हुए जिला के सभी बैंक 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे। जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) राजीव जयसवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरबीआई ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर सभी बैंकों को रविवार को खुला रखने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- तीन दिन की हड़ताल के चलते रविवार को खुलेंगे बैंक उस दिन बैंकों के सभी काम काज ...