बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: जांच के बाद जब्त 120 बोरा सरकारी चावल एमडीएम सेंटर भेजा गया चेवाड़ा, निज संवाददाता। चेवाड़ा थाना पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर एक दिन पहले जब्त किए गए 120 बोरा एसएफसी के चावल को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के भौतिक सत्यापन के बाद रिलीज कर दिया गया है।

जांच प्रक्रिया कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद चावल से लदे वाहन को एमडीएम सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि आपूर्ति विभाग की जांच के आधार पर चावल को छोड़ा गया है। एसएफसी के जिला प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि एमडीएम के लिए तीन महीने का अनाज आवंटन एक साथ किया जाता है। इसी क्रम में चेवाड़ा एमडीएम सेंटर के लिए 04 गाड़ियों में कुल 460 बोरा चावल भेजा गया था।

समस्या टेंडर नया होने और चालक के भी नए होने के कारण गाड़ी रास्ता भट...