Biharsharif News: जलजमाव से दलदल बना रहुई डिग्री कॉलेज, पढ़ाई प्रभावित
बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय बरसात में जलजमाव से दलदल में तब्दील हो गया है। पहले से संचालित माध्यमिक उच्च विद्यालय के परिसर में स्थापित कॉलेज में हल्की बारिश के बाद ही चारों ओर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल के छोटे बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्राचार्य मुसर्रत जहाँ ने बताया कि महाविद्यालय जलजमाव के साथ कनेक्टिविटी की समस्या से भी जूझ रहा है। छात्रों ने बताया कि कीचड़ भरे रास्ते से कक्षा तक पहुंचना मुश्किल है। कपड़े गंदे होने के साथ फिसलने का खतरा भी बना रहता है। जलजमाव के कारण कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.