बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: छात्रों ने बनाए रंगोली व पेंटिंग्स फोटो : सरमेरा पेंटिंग : सरमेरा हाई स्कूल में गुरुवार को पेंटिंग्स के साथ छात्र। सरमेरा, निज संवाददाता। प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को पेंटिंग, चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें दर्जनों छात्रों ने रंगोली व पेंटिंग्स बनायी। प्रधानाध्यापिका साधना कुमारी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रा राखी कुमारी, श्रवण कुमार व अन्य को सम्मानित किया गया। मौके पर वरीय शिक्षक कुमार यदूभूषण, मनीष कुमार, अजीत कुमार, सोनू कुमार व अन्य मौजूद थे। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...