बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: छात्रों को दिया नशामुक्ति का संदेश, दुष्परिणामों से कराया अवगत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को तरछा मिडिल स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे की लत से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों और इसके सामाजिक व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। नशे की लत से न केवल घर-परिवार की खुशियां छिन जाती हैं, बल्कि आर्थिक स्थिति भी पूरी तरह चरमरा जाती है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नशा मुक्ति अभियान ...