बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात 140 रात्रि प्रहरियों को अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रहरी 7 अक्टूबर को अस्पताल चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। संघ के हरनौत प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना और बच्चों की पढ़ाई मुश्किल हो गई है। प्रहरी जयलाल कुमार ने बताया कि पहले डीईओ कार्यालय से कलेक्ट्रेट होते हुए अस्पताल चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। डीएम, डीईओ व एसडीओ को आवेदन देकर वेतन भुगतान की मांग की गयी है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...