बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: छठ महापर्व : अरघौटी घाट पर बजबजा रही गंदगी, व्रतियों में चिंता जरूरी सुविधाओं का है काफी अभाव, पानी भी है गंदा कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा, गंदा पानी निकाल भरा जाएगा स्वच्छ जल फोटो चेवाड़ा घाट : चेवाड़ा का अरघौटी घाट, जहां स्वच्छ पानी की जगह बजबजा रहा है नाली का गंदा पानी। चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन, अबतक सफाई शुरू नहीं हुई है। घाट की बदहाली ने छठ व्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। घाट पर स्वच्छ पानी की जगह मोहल्ले की नालियों पानी बजबजा रहा है। स्थानीय निवासी मालती देवी, सुनील कुमार, खेसारी चौधरी, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, सुनैना देवी और पार्वती देवी ने बताया कि इस घाट पर सैकड़ों वर्षों से छठ का अर्घ्य दिया जाता है। पहले यह घ...