बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: चौकीदार दारोगी को दी श्रद्धांजलि सरमेरा, निज संवाददाता। थाना के सेवानिवृत चौकीदार 85 वर्षीय दारोगी पासवान का तीन नवंबर को निधन हो गया। सरमेरा बाजार में बुधवार को शोक सभा कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सेवानिवृत दफादार जयराम सिंह, दनदन कुमार, अभय राज, रवि ढाढी, रामकृत यादव, चंदन पासवान, दिनेश पासवान, मुकेश ढाढी, शंभु सिंह व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...