बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: चोरों की करतूत कैमरे में कैद, एक साथ 6 घरों के काट लिए तार न्यू मगध कॉलोनी में बिजली की तार चोरी होने से 8 घंटे तक लोग रहे परेशान बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गगन दीवान न्यू मगध कॉलोनी वार्ड नं. 23 में सोमवार की देर रात चोरों ने छह घरों में लगी बिजली के तार की चोरी कर ली। चोरी की ष्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। तार काट लेने से छह घरों में आठ घंटे तक लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला में पोल नहीं लगाया गया है। कई ग्राहकों को लगभग 50 मीटर दूर से तार लगाकर बिजली लाना पड़ रहा है। इससे तार भी लटका रहता है। अनहोनी होने की भी आशंका बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग से प्रभावित घरों की विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने, नीची विद्युत लाइन को पोल लगाकर स्थानांतरित करने, ...