बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार के हिलसा रोड चौराहा के पास वाहन जांच के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मोड़ के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी दो बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। दूसरी बाइक पर सवार पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मुंशी पइन गांव निवासी ऋतिक कुमार को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। पटना के कोतवाली थाना व पीएमसीएच टीपीओ ने प्राथमिकी दर्ज है। यह भी पढ़ें- Ara News: वाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। दूसरे को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- Ara...