बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: चेवाड़ा में गिट्टी लदा ट्रक जब्त चेवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना के निकट माइनिंग इंस्पेक्टर नेहा कुमारी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पत्थर लदा एक ट्रक को जब्त कर थाने के हवाले कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि माइनिंग अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गयी है। जब्त वाहन चालक के पास वैध कागजात न रहने पर कार्रवाई की गयी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...