बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: चेवाड़ा: 1101 कन्याओं की कलश यात्रा से विहंगम हुआ नजारा जय माता दी के जयघोष से भक्तिमय माहौल, भक्तों में दिखा उत्साह फोटो चेवाड़ा दुर्गा - चेवाड़ा में रविवार क कलश स्थापना से पहले निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। चेवाड़ा, निज संवाददाता। चेवाड़ा प्रखंड के आजाद मोहल्ला स्थित बड़ी देवी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 1101 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय, थाना चौक और सदर बाजार होते हुए बेलदारी महारानी मंदिर पहुंची। वहां से ऐतिहासिक कुएं का पवित्र जल भरकर वापस बड़ी दुर्गा मंदिर में लाकर कलश स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्ति में डूबे लोग पूजा समिति के चेय...