Biharsharif News: चेरों में शोकसभा कर समाजसेवी राजनीति को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों गांव में सोमवार को शोकसभा कर लोगों ने 65 वर्षीय समाजसेवी राजनीति सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुखिया दिनकर प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी अचानक तबियत खराब होने से रविवार की रात असामयिक निधन हो गया। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। मौके पर ससौर पंचायत की मुखिया कुमारी प्रेमलता, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, डब्लू बाबू, मारकंडे सिंह, जमाल मियां, सुरेश यादव, नाजुक सिंह, मुकेश चौधरी व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.