बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों गांव में रविवार को मेला लगेगा। इसके बाद विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन किया जाएगा। मेला को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। चेरों दुर्गापूजा समिति के सदस्य सकलदेव प्रसाद सिन्हा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन हर साल यहां मेला लगता है। रविवार की पूरी रात यहां मेला का लोग आनंद लेंगे। रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि वहां पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...