बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्थावां प्रखंड के चुलीहारी गांव की बेटी अंकिता सिन्हा डॉक्टर बन समाज की सेवा करेगी। अंकिता ने बताया कि बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। उन्हें नीट परीक्षा में 720 में से 640 अंक मिले हैं। सामान्य में 3587वां रैंक तो ओबीसी वर्ग मं 405वां रैंक मिला है। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत से गरीब पैसों की कमी के कारण अपना इलाज नहीं कर पाते हैं। गांव में डॉक्टर जाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में जाकर गरीबों का इलाज करना मेरा सपना है। उनकी सफलता पर अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, दिव्या रानी, सुधा देवी, आदित्य राज व अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...