बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- शेखपुरा में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन Biharsharif News: चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन का उग्र प्रदर्शन शहर में निकाला विरोध मार्च, फूंका पीएम और गृह मंत्री का पुतला कांग्रेस, राजद, वामदलों और वीआईपी के नेता हुए प्रदर्शन में शामिल फोटो 08 शेखपुरा 01 - कलेक्ट्रेट के समीप गुरुवार को प्रदर्शन करते महागठबंधन के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को प्रखंड स्तर पर हुए प्रदर्शन के बाद गुरुवार को भी पूरे शहर में गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यालय से विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया, जो पूरे शहर में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क...