बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: नये आरक्षण रोस्टर से इस बार होंगे त्रिस्तीय पंचायत चुनाव 10 साल बाद लागू होगा आरक्षण का नया रोस्टर फोटो: जिला परिषद : जिला परिषद का प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। इस साल के अंत में पंचायत चुनाव होना है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयार जारी है। क्षेत्रवार आबादी की गणना के बाद पंचायतों का सीमांकन जल्द होगा।

नये आरक्षण रोस्टर का विवरण इस बार का त्रिस्तरीय चुनाव नये आरक्षण रोस्टर से होगा। नया आरक्षण रोस्टर 10 साल बाद लागू होगा। जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि सीमांकन के लिए अभी गाईडलाइन या आदेश प्राप्त नहीं हुई है। गाईडलाइन आने के बाद सभी छह पदों के लिए सीमांकन होगा। नये आरक्षण रोस्टर में अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा व महिला के लिए आरक्षित सीटे...