बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ गांव में मंगलवार को करंट से किसान की जान चली गयी। मृतक लक्ष्मी ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र सुदामा ठाकुर हैं। परिजनों ने बताया कि शाम को खंधा में फसल देखने गये थे। खेत में पहले से ही बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। उसके सम्पर्क में आने से करंट की चपेट में आ गये। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती, उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बिजली काटकर उन्हें बचाने का भी प्रयास किया। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...