बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के हिलसा-चिकसौरा मार्ग पर जमुआरा मोड़ के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से कसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मराची गांव निवासी गजेन्द्र राउत के 25 वर्षीय पुत्र विक्कू कुमार के रूप में की गयी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि वह फसल देखने के लिए खेत गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास क...