बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: चिंतामनचक स्कूल : 4 बच्चों के लिए 4 शिक्षक, हर महीने 1.48 लाख रुपये मासिक खर्च कहीं शिक्षकों का टोटा तो कहीं पानी की तरह बह रहे पैसे फोटो : चिंतामनचक स्कूल : हरनौत प्रखंड का चिंतामनचक प्राथमिक विद्यालय। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के चिंतामनचक न्यू प्राइमरी स्कूल में महज चार बच्चों की पढ़ाई के लिए चार शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों के वेतन पर सरकार हर महीने करीब एक लाख 48 हजार रुपए पानी की तरह बहा रही है। कहीं शिक्षकों का टोटा है, तो कहीं इस पर पानी की तरह पैसे बर्बाद किए जा रहे हैं। छात्रों की बेहद कम संख्या और शिक्षकों की बराबर तैनाती ने सरकारी संसाधनों के उपयोग और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2007 में स्थापित इस विद्यालय में अब तक छात्रों की संख्या में उल्ले...