बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- Biharsharif News: हरनौत, निज संवाददाता। बड़ी मुढ़ारी गांव में पीएचईडी की नल-जल योजना का मोटर चार दिनों से खराब है। विभागीय मिस्त्री के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही चेन-पुली की मदद से 80 फीट गहरी बोरिंग से 7.5 एचपी का मोटर बाहर निकाला और मरम्मत के लिए बिहारशरीफ ले गए। इससे करीब 150 घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। छठ पर्व के बीच पानी नहीं मिलने से व्रतियों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा। अब चंदा जुटाकर मोटर की मरम्मत कराएंगे। देवराज यादव, राजीव राम, जितेंद्र राम, विकास राम, ब्रह्म राम, कृष्णा राम, गोरेलाल कुमार और अरविंद रविदास ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने तथा मोटर की नियमित देखरेख की मांग की है। पीएचईडी की जेई सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शु...