बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: नगर पंचायत के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण पर्यावरणीय मानकों के अनुसार नहीं है साइट चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित लैंडफिल साइट का सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी व उप मुख्य पार्षद ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि सीओ ने जो भूमि चिन्हित की है व नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। यह पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं है। इस वजह से इस स्थान को साइट के लिए अनुपयुक्त बताया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के अनुसार नदी या अन्य जल स्रोतों के इतने निकट लैंडफिल साइट का निर्माण नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में भूजल और नदी के पानी के प्रदूषित होने की आशंका बनी रहती है।...