Biharsharif News: घास काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर घायल
बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: घास काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर घायल शेखपुरा, निज सम्वाददाता। शनिवार को शेखपुरा-मेंहुस रोड में सड़क बनाने वाली कंपनी की घास काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर बनारस मांझी (40 वर्ष) का पैर एवं हाथ जख्मी हो गया। शहर के अहियापुर का रहने वाला घायल मजदूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया है। आरसीडी के कार्यपालक अभियंता देवकांत प्रसाद ने बताया कि जमुई की एक कंपनी को काम करने का टेंडर दिया गया है। परिजनों ने सम्वेदक से घायल का उचित कराने की फरियाद लगायी है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.