बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- Biharsharif News: घाटकुसुंभा को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के लिए दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी समर्थन में उतरे जनसुराज और कांग्रेस के नेता, कहा- हक मिलने तक ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे अनशन स्थल पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंदोलनकारियों की हुई मेडिकल जांच फोटो घाटकुसुंभा01 - घाटकुसुंभा प्रखंड मुख्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य जांच करती मेडिकल टीम। घाटकुसुंभा (शेखपुरा), निज संवाददाता। घाटकुसुंभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राज मंडल और बाढ़ पीड़ितों का आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अब ग्रामीणों के आंदोलन को राजनीतिक दलों का भी खुला समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को जनसुराज और कांग्रेस के नेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की मां...