बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: घरों के नल सूखे, पानी से सींचे जा रहे खेत, भड़कीं मंदना गांव की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की लगायी फरियाद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के मंदना गांव में नल-जल योजना में धांधली और मनमानी का मामला सामने आया है। योजना का पानी घरों तक पहुंचने के बजाय खेतों की सिंचाई (पटवन) में बहाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पानापुर में तीन महीने से पेयजल आपूर्ति ठप, प्रदर्शनमहिलाओं का प्रदर्शन ऑपरेटर की मनमानी से आक्रोशित दर्जनों दलित महिलाओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। कलेक्ट्रेट पहुंचीं मुनकवा देवी, गिरिजा देवी, सोहंती देवी सहित अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि वेलोग गांव के वार्ड 07 की...