बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- Biharsharif News: घरेलू विवाद में मारपीट, पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह कुसुंभा गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। इसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रामाश्रय राम, उनकी पत्नी प्रमिला देवी, पुत्री आरती कुमारी और पुत्र लवकुश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य के रूप में की गई है। रामाश्रय राम ने मारपीट का आरोप अपने ही परिजन पर लगाया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...