बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- Biharsharif News: हरनौत, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड में मंगलवार सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। दैली, महेशपुर, नेहुसा, बीरमपुर समेत कई गांवों में खेत-खलिहान और सड़कें धुंध में छिपी रहीं। कम दृश्यता से वाहन चालकों को परेशानी हुई। धूप निकलने के बाद कोहरा छंटा। लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...