बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं लोगों के लिए प्रेरणास्रोत ककड़िया स्कूल में बच्चों ने मनाया तुलसीदास की जयंती बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में बुधवार को स्कूल प्रशासन व बच्चों ने धुमधाम से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाया। चेतना सत्र के दौरान महाकवि संत गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी से बच्चों को अवगत कराया गया। शिक्षकों व बच्चों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षक जितेंद्र कुमार मेहता व राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर अनुज कुमार, सुरेश कुमार, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, मो. रिजवान आफताब व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: तुलसी जयंती पर विद्यार्थि...