बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- गोवर्धन पूजा में गौ माता की आराधना Biharsharif News: गोवर्धन पूजा: पशुपालकों ने देवी लक्ष्मी का स्वरूप मान गौ माता को पूजा गोधूलि बेला में गायों को स्नान करा सींगों में लगाया गेरुआ, विधि-विधान से हुई आरती भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में की थी इस परंपरा की शुरुआत, प्रकृति से है सीधा जुड़ाव सरमेरा में भी दिखा उल्लास, छठ के लिए महिलाओं ने शुरू किया मिट्टी का चूल्हा बनाना फोटो गौ माता - बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में गौ माता की पूजा करती युवती। नालंदा/शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को जिलेभर में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पशुपालकों ने गौ माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानते हुए उनकी विशेष पूजा-अर्चना की। इस त्योहार का भारतीय लोकजीवन में अत्यंत महत्व है, जो मानव का प्रकृति ...