बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: हरनौत। गोनावां पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित सामुदायिक भवन में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों ने दीप जलाकर घरों और आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प लिया। मुखिया अमरेश उपाध्याय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य घर, सार्वजनिक स्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक परमानंद कुमार, रंजीत पासवान, जनक मांझी, चंदन कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: घर-घर पहुंचकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...